SHARE
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत में कई हिट फिल्में दीं थी। साल 2004 में आई थ्रिलर फिल्म ‘ऐतराज’ में शानदार एक्टिंग के लिए प्रियंका को खूब सराहा भी गया था।इस फिल्म को अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने डायरेक्ट किया था जबकि फिल्म को प्रोड्यूस सुभाष घई ने किया था।
फिर एक बार नई कहानी के साथ मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई इसी फिल्म के सीक्वल के लिए तैयार हैं। ख़बरों के अनुसार घई एक बार फिर इस थ्रिलर फिल्म के सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा को साईन कपना चाहते हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी हॉलीवुड मशहूर सीरीज ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग में बिजी है।
मुंबई मिरर के एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 14 साल पहले आई इस फिल्म के प्रोड्यूसर रहे सुभाष घई सीक्वल के नए स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर चुके हैं घई ने प्रियंका से बात की है और इस फिल्म का टाइटल नया रखा जा सकता है। फिलहाल अभी तक प्रियंका या सुभाष घई की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।