बच्चों को टूथ ब्रश करना कैसे सिखाएं?

बच्चों को टूथ ब्रश करना कैसे सिखाएं?

SHARE

हर पेरेंट्स के लिए सबसे मुश्किल काम हो जाता है अपने बच्चों को रोज़ दो बार दांत साफ़ करने यानि ब्रश करने के लिए बच्चे को तैयार करना। पर आपको नहीं लगता की अगर आपको ये पता चल जाए की आपके बच्चे को ब्रश करना क्यों पसंद नहीं है। तो उसका समाधान निकलना ज़्यादा आसान हो जायेगा।

सबसे पहले ये पता लगाएं की बच्चा ब्रश क्यों नहीं करना चाहता ? क्या उसे अपना ब्रश अच्छा नहीं लगता? या उसका कलर पसंद नहीं है ? या कहीं उसे टूथ पेस्ट का टेस्ट अच्छा नहीं लगता? एक और भी वजह हो सकती है उसे ये काम बोर लगता है।

बच्चे की पसंद के कलर और कार्टून का ब्रश उसे ला कर दें। ताकि ब्रश करना उसे एक फन एक्टिविटी लगे।

बच्चे को बच्चों वाले टूथ पेस्ट लाकर दें। फ्लेवर टूथ पेस्ट बच्चों को ज़्यादा अच्छे लगते हैं।

आजकल इलेक्ट्रिक टूथ ब्रश भी मार्किट में मिलते हैं जिससे ब्रश करना बच्चों के लिए आसान और मज़ेदार खेल की तरह हो जाता है।

सुबह और नाईट में अपने बच्चे के साथ ब्रश करें ताकि उसे आपका साथ मिले।

इसके अलावा कोई और प्रॉब्लम लगी है तो हमें लिखिए अपनी बात कमेंट बॉक्स में।