जब प्रियंका चोपड़ा को जेरार्ड बटलर से शादी का मिला प्रस्ताव

जब प्रियंका चोपड़ा को जेरार्ड बटलर से शादी का मिला प्रस्ताव

SHARE

है न आज की सुपर डुपर खबर। जेरार्ड बटलर जिन पर लाखों लड़कियां मरती हैं, पर उनके दिल पर राज था हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का।

When they say “act natural.” 😂 #TBT

A post shared by Gerard Butler (@gerardbutler) on

खबर है कि कुछ साल पहले, जेरार्ड बटलर 200 9 में जब भारत आए थे तब प्रियंका ने उनके लिए एक पार्टी राखी थी। पार्टी की शाम, जेरार्ड ने हमारी प्रियंका को लुभाने की बहुत कोशिश की थी।

“पार्टी में मौजूद एक गेस्ट ने एक फेमस मीडिया मैगज़ीन को बताया की, वो पार्टी जेरार्ड के लिए थी, और हर आधा घंटे में प्रियंका को प्रपोज़ कर रहे थे। जेरार्ड बटलर ने घुटने टेक कर भी पार्टी में हमारी देसी गर्ल को प्रपोज़ किया। और कहा की, ‘क्या वो उनसे शादी करोगी ?’ पर प्रियंका चोपड़ा ने बात हस कर मज़ाक में टाल दी।

सिर्फ इतना ही नहीं इन खबरो के मुताबिक जेरार्ड ने 2012 में अपने एक इंटरव्यू में के दौरान प्रियंका की तारीफ करते हुए हसी हसी में फिर से ये बात कही कि, “मैं अभी भी अकेला हूं क्योंकि मैं प्रियंका चोपड़ा का इंतज़ार कर रहा हूं।”

पर ये है 2018 , इस साल इन दोनों की लव लाइफ से जुडी की खबरों के हिसाब से जेरार्ड आजकल मॉर्गन ब्राउन को डेट कर रहे हैं, वही प्रियंका का लव कनेक्शन निक जोनास को बताया जा रहा है।

खबर में कितनी सचाई है ये तो हम नहीं जानते पर सिर्फ सलमान खान ही नहीं, हमारी देसी गर्ल की शादी और लव लाइफ के चर्चे हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं।