केरल जाने का है प्लान तो यहाँ आना न भूलें

केरल जाने का है प्लान तो यहाँ आना न भूलें

SHARE
Hemlata Gautam
केरल, खूबसूरत हरा – भरा शहर। जहां तक भी आपकी नज़र जाएगी। आपको यहां नेचर की खूबसूरती ही नज़र आएगी। उंची उचीं उठती समुद्र की लहरें। आस पास जिन्दगी को सेलिब्रेट करते लोग। वैसे तो हमारे देश में खूबसूरत, दिलकश और लुभावने नज़ारों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में केरल में घूमने आने का अपना एक अलग ही मज़ा है।
यहां के शांत वतावरण में आकर एक पल के लिए दिल और दिमाग बस यही कहेगा की ज़िन्दगी बस यहीं रूक जाए। यहां चारों तरफ बस सूकून ही सूकून ही। देरी है तो बस उसे महसूस करने की।
fort kochi beach, kerala PC Jagjit Photography
Fort kochi beach, kerala PC Jagjit Photography
पेड़ भी हैं और खूब सारे पक्षी भी हैं। जिन्हें भीड़ भाड़ से भरे मेट्रोपोलिटन सिटी में देखना एक सपने भर जैसा है। अगर आप भी मन की इस शांति और सूकून को महसूस करना चाहते हैं तो एक बार यहां आना तो बनता है।
अगर आप कोची घूमने आए तो र्फोट कोची ज़रूर जाए। शाम को सैर सपाटे के लिए ये एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। इस बीच के आस पास आपको गोवा वाला ही फील आएगा। कोई यहां समूद्र की लहरों को निहारते हुए नज़र आएगा तो कोई सेल्फी लेता।
Market near fort kochi beach, kerala PC Jagjit Photography
Market near fort kochi beach, kerala PC Jagjit Photography
शॉपिंग के लिए भी यहां मुम्बई की फैशन स्ट्रीट और दिल्ली के जनपद जैसी ही शॉपिंग स्ट्रीट है। जहां से आप सिर्फ 1000 रूपय में एक कूल बीच लुक पा सकती हैं।
शाम को जैसे जैसे अंधेरा बढ़ता हैं, यहां समुद्र के किनारे से सटे ओपन सरफेस रेस्ट्रोरेंट टूरिस्टस से खचाखच भर जाते हैं। अगर आप सी-फूड लवर हैं। तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।