बदलते जीवन में ऐसे करें अपने पेट का ख्याल

बदलते जीवन में ऐसे करें अपने पेट का ख्याल

SHARE
जीवन स्तर में बड़ी तेजी से बदलाव आए हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वर्किंग कल्चर ने लोगों की दिनचर्या ही बदल कर रख दी है। कुर्सी पर बैठे हुए लगातार 9-10 घंटे काम करना बीमारियों को दावत दे रहा है। रही सही कसर खान-पान में आए बदलाव ने पूरी कर दी है। आज हमबैंड और वाइफ दोनों के वर्किंग होने पर घर का खाना बहुत से लोगों के लिए गुजरे जमाने की बात हो गई है। इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। शरीर की बात करें तो हम सबसे ज्यादा अत्याचार अपने पेट पर कर रहे हैं। बाहर खाने के कारण हमारे शरीर में कई सारी बीमारियां अपनी जगह बना रहे हैं। यह वजह है कि मोटापा भारत ही नहीं दुनिया में तेजी एक महामारी बनता जा रहा है. छोटे-छोटे बच्चे मोटापे की चपेट में है। कहते हैं कि सारी बीमारियां पेट से ही शुरू होती हैं। इसलिए अगर खुद को फिट रखना है तो पेट का ख्याल जरूर रखें
जी मिचलाना और उल्टी
जी मिचलाना और उल्टी आना शरीर में मौजूद किसी रोग के लक्षण हैं। जी मिचलाने पर शरीर में मौजूद उस बीमारी का पता लगाना और इलाज करना आवश्यक है, जिसकी वजह से उल्टी आना या जी मिचलाने की समस्या हो रही है। जी मिचलाने या उल्टी के आने पर आपको दो या तीन टाइम हल्का खाना लेना चाहिए। जहां तक संभव हो दही का सेवन करिए।
अल्सर
पेट या छोटी आंत की परत में होने वाले घाव को पेप्टिक अल्सर कहते हैं। तनाव और मसालेदार भोजन भी अल्सर का प्रमुख कारण है। रेशेदार भोजन करना चाहिए। फल और सब्जियों का सेवन इसमें सबसे ज्यादा लाभकारी होता है।
गैस की समस्या
लंबे समय तक भूखे रहने या मसालेदार भोजन करने से पेट में गैस की समस्या हो जाती है। कई बार ज्यादा शरीर के लिए ज्यादा खतरनाक हो जाती है. यदि आपको भी गैस की शिकायत है तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। नीबू और काले नमक का घोल गैस में राहत देता है।
लूज मोशन
खराब भोजन का सेवन करने या बदलते मौसम में कई बार आप लूज मोशन का शिकार हो जाते हैं। लूज मोशन में शरीर कमजोरी हो जाती है. लूज मोशन की स्थिति में हल्का भोजन करें। मूंग दाल की खिचड़ी या दलिया आदि का सेवन करना चाहिए।
कब्ज
पानी का कम सेवन करने या भोजन में फैट की कमी से कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज की परेशनी में आपको भूख नहीं लगती और शौच खुलकर नहीं होती। कब्ज से राहत के लिए दूध और पपीते का सेवन करना चाहिए। यदि आपके पेट में लंबे समय से कब्ज हैं तो रात को सोते समय गुनगुने पानी से त्रिफला चूर्ण का सेवन भी फायदेमंद रहेगा।