इंडिगो यानि गहरा नीला रंग जो बन चुका है इन दिनों कलर ऑफ़ द सीज़न। आज एक से बढ़कर एक मोर्डर्न ब्रांड इस इंडिगो कलर को अपने लेटेस्ट कलेक्शन में शामिल कर रहा है।
सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि हर फैशनेबल गर्ल की चॉइस बन चुका है रंग। सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं इंडियन और इंडो- वेस्टर्न ऑउटफिट में भी इस कलर की काफी डिमांड है।
इंडिगो है इस सीज़न का सबसे हॉट ट्रेंडिंग कलर। सोनाक्षी सिन्हा से नेहा धूपिया हर एक्ट्रेस को खूब भा रहा है ये कलर। इंडिगो कलर के फुटवियर, ज्वेलरी और स्कार्फ की भी बाजार में खूब डिमांड बनी हुई है।
अगर आपने अभी तक इस रंग को अपने वॉर्डरोब में शामिल नहीं किया है। ये सही वक़्त है शॉपिंग का।