Story by Ravina Choithramani, Mumbai
कई साल इंटरनेशनल कंपनियों में काम कर चुकी है Nivedita Desai ,Animedh चैरिटेबल ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी है। Nivedita Desai ने मुम्बई के K.C कॉलेज से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है और मुम्बई यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग मैनेजमेंट में मास्टर्स किया है। Nivedita Desai रेड लाइट एरिया की महिलाओ की मदद करना चाहती थी। उन्होंने बताया पर रेड लाइट एरिया के लोगो के बारे में कम जान कारी मिली थी, इसलिए उन्होंने वो आईडिया ड्राप कर दिया।

Animedh Charitable Trust
Nivedita Desai ने City Women Magazine को बताया की ”मैंने एक रिसर्च की जिस में मुझे ये पता चला की महिलाओ को कम सम्मान मिलता है और उन्हें पढ़ने के लिए भी नही मिलता है। इसलिए मैंने सोचा की क्यों न महिलाओ के प्रति कुछ काम किया जाए”।
Animedh मुम्बई में एक नॉन प्रॉफिट चैरिटेबल ट्रस्ट है जो जरुरतमंद महिलाओं और बच्चो की मदद करता है। इस ट्रस्ट के सेंटर्स मुम्बई में है और हम चाहते है की इसके सेंटर्स पुरे भारत में हो। इस ट्रस्ट में महिला के लिए कई सारे सारे कोर्स है जैसे की इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, वोकेशनल कोर्स , कंप्यूटर कलाकृति कोर्स आदि। कुछ माहिलाये ऐसी है जो की पढ़ नही सकती हैं। इसलिए हमने उनके लिए खास उनके आस पास ही अपने सेंटर्स स्टार्ट किये हैं।
आपके हिसाब से वीमेन एम्पावरमेंट के लिए सबसे बेसिक आवश्यकता क्या है?
एजुकेशन सबसे बेसिक आवश्यकता है, क्यों की जब तक इंसान पढ़ा लिखा नही होगा तब तक उसको अपना अच्छा बुरा नही समझ पायेगा। जब आप एजुकेट होते है तब आप खुद की तो मदद कर ही सकते है साथ ही दुसरो की भी मदद कर सकते है। एजुकेट होने से आप अच्छा कमा सकती हैं। आज के युग में एजुकेट होना बहुत जरुरी है। इसलिए हम हमारे सेंटर्स में वोकेशनल कोर्स की ट्रेनिंग देते है। जिस के जरिये महिलाये अपना आजिविकी कमा सके। जब आप कमाती है तब आप आत्मनिर्भर बनती हैं।
आज ज़्यादातर ट्रस्ट या ngo के साथ कोई बड़ा नाम या कोई फ़िल्मी हस्ती जुड़ी है इस पर आपका क्या कहना है? क्या आप के ट्रस्ट के साथ कोई बड़ा नाम जुड़ा है?
कोई बड़ी हस्ती या फ़िल्मी हस्ती जुड़ना अच्छी बात है। वो अच्छे मोटिव से जुड़े तो और भी अच्छा है। हमारे साथ जितने भी लोग जुड़े है चाहे वो छोटे हो या बड़ा हमारे लिए वो सब बड़ी हस्ती है क्योंकि वे एक अच्छे मोटिव से जुड़े है। हमारे नज़र में कोई बड़ा या छोटा नही है।
जब आप सोशल कॉज के लिए कुछ करते है तो फाइनेंस की भी जरूरत होती होगी ऐसे में फाइनेंसियल हेल्प के लिए लोगो को अपने साथ जोड़ना कितना मुश्किल होता है?
जी है, शुरुवात में लोगो को जोड़ने में थोड़ी मुश्किलो का सामना हमको करना पढ़ा था। पर जब लोगो ने देखा की हम एक अच्छे कॉज के लिए फाइनेंसियल हेल्प ले रहे है और जिन लोगो ने हमे मदद की थी, रिजल्ट देख कर वो खुश हुए। अब लोग हमे खुद से आ कर फाइनेंसियल हेल्प करते है।