लिपस्टिक के बिना है आपका मेकअप अधूरा

लिपस्टिक के बिना है आपका मेकअप अधूरा

SHARE
makeup, lipstick, color, type of lipstick

लड़कियां भले ही पूरा मेकअप कर लें लेकिन अगर लिपस्टिक न लगी हो तो पूरा मेकअप अधूरा ही लगता है। लिपस्टिक मेकअप का एक जरूरी हिस्सा है। अगर चेहरे पर केवल यही लगी हो तो पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना देती है। फेस पर एक परफेक्ट लिपस्टिक आपको सबकी नजरों का नूर बना सकती है। इसलिए लिपस्टिक खरीदते समय अपने स्किन टोन का तो ध्यान रखना ही चाहिए साथ ही इसमें यूज होने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी होना और उससे सावधानी व समझदारी से चुनना बेहद जरूरी है। आपकी थोड़ी सी भूल और लापरवाही आपके खूबसूरत होठों की रंगत छीन सकती है और आपके ऑवरऑल लुक को खराब कर सकती है।

मार्केट में कई तरह के लिप प्रोडक्ट मिलते हैं इनमें से कौनसा प्रोडक्ट आपको किस मौके पर और कब लगाना चाहिए इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। जब परफेक्ट टाइम पर परफेक्ट प्रोडक्ट आप यूज करोगे तो पायोगे ऑल टाइम गार्जियस लुक।

ग्लॉसी लिपस्टिक

women makeup tip hindi
Photo : samuel-zlatarev

ग्लॉसी लिपस्टिक कुछ ही पलों में आपके होठों को शाइनी लुक प्रदान करती है और साथ ही आपको देती है रिच शाइन लुक। अगर आपके होंठ पतले हैं तो ग्लॉसी लिपस्टिक आपको बहुत सूट करेगी है। ग्लॉसी लिपस्टिक से होठ मोटे और भरे हुए लगते हैं। लेकिन हां यह ध्यान रहे कि और लिपस्टिक की तुलना में लिपस्टिक जल्दी फेड हो जाती है। इसलिए अगर आप किसी ऐसे फंक्शन पर जा रही हैं जहां आपको देर तक रुकना हो, तो या तो साथ में लिपस्टिक लेकर जाये या फिर ये लिपस्टिक ऐसे फंक्शन के लिए नहीं है। क्योंकि बार-बार टच-अप देने में आप अपना वक्त पार्टी में बिल्कुल बर्बाद करना पसंद नहीं करेंगी।

क्रेम लिपस्टिक

women makeup
Photo : pouriya kafaei

क्रेम लिपस्टिक ज्यादा क्रीमी और नमी वाली होती है साथ ही होठों को इवन टोन व स्मूद लुक देती है। इस लिपस्टिक में मॉइश्चारइजर की क्वांटिटी बहुत ज्यादा होती है। लेकिन ये लिपस्टिक मैट लिपस्टिक की तुलना में जल्दी खराब हो जाती है। याद रखें ये बहुत क्रीमी होती है इसलिए कई बार यह होंठों के बाहर भी फैल जाती है इसलिए कहीं जाने से पहले इसका ख्याल रखें। अगर आपको इस लिपस्टिक को फैलने से बचाना है तो बेहतर होगा कि इसे लगाने से पहले होठों पर लिप लाइनर जरूर लगा लें।

शीयर लिपस्टिक

Ragini Nandwani
Photo : Ragini Nandwani/Twitter

डेली लिपस्टिक के यूज के लिए लिपस्टिक का ये टाइप सबसे परफेक्ट है। ये फैलती नहीं है इसलिए इसके लिए आपको पहले लिप लाइनर लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। ये आपको नेचुरल लुक व ब्यूटी देती है। आप चाहे तो इसे लगाने से कुछ देर पहले थोड़ा सा लिप बाम या कंसीलर लगा ले इससे ये और ज्यादा सोफ्ट लुक देती है।

मैट लिपस्टिक

Sonakshi Sinha
Photo : instagram.com/aslisona

मैट और क्रेम लिपस्टिक में ज्यादा फर्क नहीं होता है। लेकिन इसमें क्रेम लिपस्टिक के मुकाबले मॉइश्चराइजर कम मात्रा में होत है। मॉइश्चारइजर कम होने के कारण ये लिपस्टिक थोड़ा रुका यानि ड्राय लुक देती है। एक यही लिपस्टिक है जो बाकि के मुकाबले सबसे देर में खराब होती हैं। इसलिए अगर आपको किसी ऐसी जगह जाना है जहां आपको काफी देर तक रुकना है तो आपके लिए मैट लिपस्टिक सबसे बेस्ट आॅप्शन है। चूंकि ये लिपस्टिक ड्राय होते है इसलिए इसे लगाने से पहले थोड़ा लिप बाम लगा लें। लेकिन अगर आपके होठ पहले से ही ड्राय हैं तो इस लिपस्टिक को हाथ भी न लगाये।

क्रेयॉन लिपस्टिक

क्रेयॉन लिपस्टिक कई कलर्स और टेक्सचर में आती है। क्रेयॉन लिपस्टिक में आपको लिपस्टिक और लिप बाम दोनों के ही फायदे मिलते हैं। ये देखने में बिल्कुल क्रेयान जैसी होती हैं। लेकिन ये क्रेयॉन की तरह थिक नहीं होती। ये होठों को नरिशमेंट देने के साथ-साथ मॉइश्चराइज भी करती है। अगर किसी के होंठ रूखे हैं या रूखे होने की टेंडेंसी है तो उसे क्रेयॉन लिपस्टिक का यूज करना चाहिए। क्रेयॉन लिपस्टिक लंबे समय तक खराब भी नहीं होती हैं।

लिप टिंट्स और लिप स्टेन

ये दोनों ही लिप बाम की तरह ही होते हैं, केवल फर्क इतना ही होता है कि ये बाम की तरह कलरलेस नहीं होती है। इनमें कलर भी होता है। इससे आपको नैचुरल लुक मिलता है। ये लिपस्टिक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं होता है। लेकिन ड्राय होठ वाले लोगों के लिए ये लिपस्टिक नहीं है इससे उनके होठ और ड्राय हो जायेंगे।

 अगली बार लिपस्टिक वही लगाये जो आपके लुक में चार चांद लगाये।