नया साल, नया ट्रेंड, नया स्टाइल क्यों ? सही कहा ना ?
इस साल क्या नया किया अपने अपने लुक के साथ? अगर अभी तक भी आप अपने लिए कुछ ट्रेंडिंग इंस्पिरेशन ढूंढ रही हैं तो एक बार नज़र डाले अदा शर्मा की इस अदा पर। हमारा मतलब है अदा के इस पिंक हेयर कलर से। इस साल न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी काफी ट्रेंड में है।
ये बबलगम पिंक कलर, बबली फेसेस पर खूब जचता है। जैसे अदा पर। अगर आप ब्लोंड, ब्रुनेट्टे या रेड से हट कर कोई कलर अपने बालों के लिए ढूंढ रही हैं तो ये पिंक कलर आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।