वीडियो – एक दो नहीं जनाब 80 भाषाओं में गाना गाती है इंडियन गर्ल

SHARE
Ashu Das
हम इंडियनस का लोहा तो पूरी दुनिया मानती है। लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं, दुबई के इंडियन हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक भारतीय लड़की ने अपनी एक अनूठी पहचान बनाई है। ये इंडियन लड़की कोई एक, दो नहीं बल्कि 80 इंडियन भाषाओं में गाने गा सकती हैं। दुबई में आयोजित एक कंसर्ट में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रही है।
12 साल की सुचेता सतीश नाम की लड़की 29 दिसंबर को होने वाले एक कंसर्ट में 85 भाषाओं में गाने की कोशिश करेंगी। भारत की स्थानीय 80 भाषाओं को सीखने में 1 साल का समय लगा है। रिकॉर्ड तोड़ने से पहले सुचेता की योजना पांच और भाषाओं में पांच अलग गीत सीखने की है।
सुचेता का कहना है कि विदेशी भाषा में उन्होंने सबसे पहले जापानी में गाना गाया था। सुचेता के मुताबिक जापानी और अन्य भारतीय भाषा के मुकाबले फ्रांसीसी, हंगेरियन और जर्मन भाषाओं में गीत गाना काफी टफ काम होता है।