कवर गर्ल बन चलाया अपनी बोल्ड अदाओं का जादू

कवर गर्ल बन चलाया अपनी बोल्ड अदाओं का जादू

SHARE

इन दिनों फैशन से चल गया है। मैगजीन की कवर गर्ल बनने का। हाल ही में नेहा धूपिया भी अपनी शादी के बाद काफी चर्चा में है। जाह्वी कपूर से लेकर तमन्ना भाटिया इन दिनों मैगजीन कवर पर छाई हुई है।

हाल ही में ‘वोग’ मैगजीन ने दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी की बेटी जाह्वी कपूर को कवर गर्ल बनाया है। मैगजीन के कवर पर जाह्वी कपूर काफी सुंदर लग रही है। लाइट कलर की ड्रैस और हल्का मेकअप उन पर काफी जच रहा है। जाह्वी ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

वही, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को ‘’पीकॉक’’ मैगजीन ने अपने मई-जून इशू के लिए अपना कवर गर्ल बनाया है। मैगजीन के कवर पर तमन्ना भाटिया काफी खूबसूरत लग रही है। तमन्ना ने सिल्वर कलर का आउटफिट पहना है। तमन्ना ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। ये ड्रैस गर्मियों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। ड्रैस के साथ किया गया समर मेकअप में तमन्ना काफी आकर्षक लग रही है।

अभिनेता अंगद बेदी से गुपचुप शादी करने के बाद अभिनेत्री नेहा धूपिया ने ‘मैक्जिम’ मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट कराया है। इस बार नेहा धूपिया इस मैगजीन की कवर गर्ल बनी है। मैगजीन के कवर पर नेहा धूपिया काफी हॉट लग रही है। इसमें उन्होंने मैरून कलर की ड्रैस पहनी है।

अभिनेत्री करीना कपूर खान और सोनम कपूर आहूजा इन दिनो फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में व्यस्त है। हाल ही में दोनों अभिनेत्रियों को फिल्मफेयर मैगजीन ने कवर कर्ल बनाया है। दोनों अभिनेत्रिया जून संस्करण में कवर पेज पर नजर आएगी।