प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस एक बार फिर से वापिस आ रहे हैं भारत। हालांकि अभी कुछ दिन पहले ही दोनों भारत आये थे। दोनों मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई भी शामिल हुए। इस पार्टी में दोनों की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई।
खबर है की प्रियंका और निक फिर से भारत आ रहे हैं। जिसकी वजह है सलमान खान। जी हाँ सुनने में आ रहा है कि प्रियंका जुलाई में फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग करने इंडिया आ रही हैं। भारत में प्रियंका के आपोजिट नजर आयेंगे सलमान खान।
अब आप भी सोच रहे होंगे की प्रियंका तो फिल्म की शूटिंग के लिए आ रही हैं लेकिन निक का यहाँ क्या काम ? भई निक, प्रियंका को कंपनी देने के लिए भारत आ रहे हैं।
वैसे भी कुछ वक़्त से दोनों जहाँ भी जाते है साथ ही जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की कई तस्वीरें आये दिन वायरल होती रहती हैं।
बात करें अगर फिल्म भारत की तो खबर है की इस फिल्म के लिए प्रियंका ने 6 करोड़ 50 लाख फीस ले रही हैं