कोशिश तो करो खुशियां खुद पास नज़र आएंगी

कोशिश तो करो खुशियां खुद पास नज़र आएंगी

SHARE
Photo Courtesy : Pexels
हँसो, मुस्कुराओ, खुश रहो। क्योंकि यही है ज़िन्दगी जीने का सही मन्त्र। गम से भरा, टेंशन से उदास या गुस्से से लाल चेहरा भी भला कभी किसी को भाता है। माना ज़िन्दगी में तकलीफे बहुत है पर क्या सिर्फ इस वजह से आप खुश रहना या मुस्कुराना छोड़ देंगे? नहीं बिलकुल नहीं। एक बार कोशिश तो करो खुशियां खुद पास नज़र आएंगी।
1. अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो सबसे पहले आप अपनी तुलना दूसरों से करना बंद कर दे। इसकी जगह आपके पास क्या है ? कितना है ? उसकी अहमियत पहचाने। खुश रहने के लिए जिंदगी में मन की संतुष्टि बहुत ज़रूरी है। अगर आप अपने प्रेजेंट के खुश रहेंगे तो फ्यूचर में भी खुश रहेंगे।
2. हर घटना के पीछे छिपे कुछ न कुछ सकारात्मक पहलु भी होते है। उन पॉजिटिव फैक्ट्स को समझिये, ज़िन्दगी जीना और आसान हो जायेगा।
3. जितना मिला है उसमें ख़ुशी ढूंढिए। जो है ही नहीं उसके बारे में दुखी क्यों होना।
4. सबके साथ खुशियों बाटें। अपनों को खुश रहने की वजह दे। इससे न सिर्फ उन्हें बल्कि उनकी मुस्कराहट से सबसे ज़्यादा ख़ुशी आपको मिलेगी।
5. पुरे दिन में कुछ पल अपने लिए भी निकालें और उन चीज़ों और काम के बारें में सोचें जिनसे आपको ख़ुशी मिलती है। वही करें जो आपको पसंद है। अगर आप ऐसा करेंगे तो हमेशा खुश भी रहेंगे और अपने हर काम में सफलता भी पाएंगे।