महिलाओं में अधिक होती है यूरिन इन्फेक्शन की संभावना

महिलाओं में अधिक होती है यूरिन इन्फेक्शन की संभावना

SHARE

Dr. Rita Bakshi, IFC

Dr. Rita Bakshi, IFC

यूरिन इन्फेक्शन होना आजकल बहुत आम होता जा रहा है। पुरुषों की मुकाबले महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन अधिक होने की संभावना रहती है। यूरिन इन्फेक्शन को युटीआई यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन भी कहते है। ये यूरिन से सम्बंधित अंगों में होने वाला इन्फेक्शन है। जब कीटाणु यूरिन से सम्बंधित अंगों में चले जाते है तो वहाँ संक्रमण हो होने लगता है। जिसे यूरिन इन्फेक्शन कहते है। ये क्यों होता है। इसके क्या लक्षण है। इससे कैसे बचा ज सकता है। आज के समय में इसकी जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। ताकि वक़्त रहते इसका इलाज हो सके।

यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण
1. यूरिन पास करते वक़्त जलन या दर्द होना
2. बार बार यूरिन आना या यूरिन पास करने की इच्छा होना
3. कमर में दर्द
4. यूरिन में बहुत स्मेल हो या ब्लड आ रहा हो
5. बुखार होना (बच्चों में अक्सर बुखार आना एकमात्र लक्षण होता है)

यूरिन इन्फेक्शन के कारण
1. जो हमारा बॉवेल होता है जिसे हम मॉर्निंग रूटीन के बाद वॉश करते हैं। तो उसे फ्रंट टू बैक करना चाहिए। न की बैक टू फ्रंट। ऐसा करने से इन्फेक्शन होने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं। खासकर महिलओं में। महिलाओं में यूरिन मार्ग यानि यूरेथ्रा छोटा होता है और सेक्सुअल

2. इंटरकोर्स (यौन संभोग) बैक्टीरिया को यूरेथ्रा की तरफ पुश कर सकता है क्योंकि यह वजाइना के सामने ही स्थित होता है।

3. संक्रमण संक्रामक नहीं हैं और सेक्स के माध्यम से पास नहीं किया जा सकता है। लेकिन रिलेशन बनाते वक़्त हाइजीन मेंटेन करना बहुत ज़रूरी है।

4. जो लोग समय समय पर यूरिन पास नहीं करते। या यूरिन रोक क्र रखते हैं। पानी कम पीते हैं। होने यूरिन इन्फेक्शन होने के ज़्यादा चांस होते हैं।

यूरिन कल्चर टेस्ट से यूरिन इन्फेक्शन का पता लगाया जा सकता है।

बचाव
खूब सारा पानी पीना चाहिए । पुरे दिन में 12 से 15 गिलास पानी पीना चाहिए। खूब सारा लिक्विड लें। ताकि आपका सिस्टम क्लीन रहे।