पेट को साफ रखने के 8 सरल उपाय

पेट को साफ रखने के 8 सरल उपाय

SHARE

कहते है पेट सही तो सब सही। यानी अगर आपका पेट स्वस्थ है तो समझिए आप भी स्वस्थ हैं। पेट स्वस्थ रहे तो बीमारियां आपको छू भी नहीं सकती है। प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए पेट को साफ़ रखना बहुत ज़रूरी है। जिन लोगो का पेट साफ़ रहता है वो मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। कोलन कैंसर का ख़तरा कम हो जाता है। अब आप सोच रहे होंगे की पेट को स्वस्थ कैसे रखा जा सकता है ?

बहुत ही सिंपल है पेट को साफ़ रख कर आप पेट को और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। हमारा यव पोस्ट उन लोगो के लिए हैं जिन्हे अक्सर पेट ठीक से साफ़ ना होने की शिकायत रहती है। इस पोस्ट के ज़रिये आज हम आपको बताने जा रहे हैं पेट को साफ़ रखने के कुछ बहुत ही आसान तरीके।

1 ये तो हम सभी जाने हैं की हमारे शरीर का 70 प्रतिशत भाग पानी से बना है। यानी पानी की कमी होना यानी शरीर को नुक्सान पहुँचाना। पेट को साफ़ रखना है तो जितना हो सके उतना पानी पीजिये। अगर आप काम की वजह से दिन के साम्ये ठीक से पानी नहीं पी पाए हैं तो रात में 8 बजे से पहले जितना हो सके पानी पीजिये। इससे सुबह पेट साफ़ होने में मदद मिलेगी।

2 रात को हलके गर्म पानी में शहद मिला कर पीने से पेट साफ़ रहता है। अगर आपको मीठा मना है तो आप बिना शहद गुनगुना पानी पी सकते हैं।

3 अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और सलाद को शामिल करें। पपीता और अमरूद दोनों ही फल खाने से पेट साफ़ रहता है।

4 दिन में एक बार रोज़ नारियल पानी ज़रूर पिएं। इससे भी आपको बहुत फायदा मिलेगा।

5 खाने में अंकुरित दालों को शामिल करें। पेट साफ़ रखने के लिए आपको खूब फाइबर खाना चाहिए।

6 मोटा अनाज नियमित रूप से खाएं। जैसे दलिया, मल्टीग्रेन ब्रेड, ओट्स आदि।

7 पुरे दिन में दो बार दही ज़रूर खाएं। इससे पेट साफ़ रहता है।

8 इसके अलावा पेट साफ करने के लिए एलोवेरा, त्रिफला, नींबू रस, इसबगोल और अदरक के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

 

और भी देखें ….
हरा लहसुन के फायदे / Benefits of green garlic for heart patients in hindi

 

और भी देखें ….
डॉ बत्रा | जिनो होमियोपैथी – द फ्यूचर ऑफ़ हीलिंग

और भी देखें ….
ऐसे करें आखों की सूजन का घरेलू इलाज़