Ishika Taneja, Hollywood Returns, Beauty Expert & Executive Director of Alps Cosmetic Clinic
रेड कलर हमेशा ही इंडियन स्किन पर सूट करता है। अपनी स्किन टोन के हिसाब से रेड शेड ऑउटफिट, फुटवियर, लिपस्टिक या एक्सेसरीज यूज़ करके आप भी इन सेलेब्स की तरह ग्लैमरस दिख सकती हैं।
अगर स्किन फेयर हो तो ट्ररू रेड, ब्लड रेड, रूबी रेड खूब जचता है। वहीँ पेल स्किन पर कोरल रेड, टॉमेटो रेड, रस्ट रेड फबता है। और अगर आपकी स्किन टोन पिंकिश है तो आपको चैरी रेड, मैरून रेड, पिंकिश रेड ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इतना ही नहीं अगर आपका कॉम्प्लेक्शन डार्क है तो इस स्किन टोन को मैरून, मरसाला रेड, प्लम रेड और टॉमेटो रेड खूब भाता है।
आप रेड शेड को जम्प सूट, प्लाजो, हाइ वेस्ट स्कर्ट, डांगरी, टयूनिकस के तौर पर चूज़ कर सकती हैं। इन ड्रैस के साथ आप वाइट, ब्लैक, नेवी ब्लू शेड के टॉप या क्रॉप टॉप भी पहन सकती हैं। ये कलर रेड शेड को तो कॉम्पलिमेंट करते ही हैं साथ ही आई-कैची भी होते हैं।
”Red is the new black” रेड कलर इन दिनों लेटेस्ट स्टाइल स्टेटमेंट हैं। सेलेब्स की तरह रेड हॉट दिखने के लिए आप इवनिंग पार्टीज़ में लॉन्ग गाउन, फिशटेल स्कर्ट पहन सकती हैं।
ऑउटफिटस के अलावा आप रेड शेड को अपने बालों पर भी फ्लॉन्ट कर सकती हैं। हेयर स्ट्रीक्स पर रेड कलर ट्राई कर सकती हैं। ये कैजुअल और फॉमल दोनों ही ऑउटफिटस पर जचता है।
रेड ड्रैस के साथ आप अपने लुक को न्यूट्रल भी रख सकती हैं। इसके लिए आइज़ पर रस्ट और गोल्डन शेड यूज़ कर सकती हैं। ब्लैक लाइनर से आइज़ को और अट्रैक्ट देखा सकती हैं। लिप्स को लिपस्टेन से न्यूड लुक दे सकती हैं। अगर लुक थोड़ा बोल्ड दिखाना है तो लिप्स को ड्रैस से मैचिंग भी रख सकती हैं और आइज़ को न्यूट्रल रख कर स्मजिंग लाइनर लगा सकती हैं।
ग्रूमिंग में एक्सेसरीज फिनिशिंग टच का काम करती हैं। रेड कलर को आप चाहें तो हैंडबैग, क्लच, फुटवियर, इयररिंग, ग्लेयर्स के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस एक बात का ध्यान रहे पर्स और फुटवियर का कलर सेम ही रखें। फुटवियर की बात करें तो आप गाउन के साथ रेड शेड के पम्प हील्स, प्लाज़ो या जम्पसूट के साथ स्टलेटोज़, स्कर्ट्स के साथ स्नीकर्स या बैली पहन सकती हैं।