इंडिया इंटिमेट फैशन वीक सीजन 2

इंडिया इंटिमेट फैशन वीक सीजन 2

SHARE
Designer Mona Shroff with showstoppers at IIFW Season 2
Designer Mona Shroff with showstoppers at IIFW Season 2
इंडिया इंटिमेट फैशन वीक सीजन 2 मे देश-विदेश के फेमस फैशन डिजाइनरर्स ने रेम्प पर कुछ इस अंदाज़ में पेश किए अपने इंटिमेट वियर्स।
डिजाइनर मोना श्रॉफ, जे फ़ अल्बाए, रश्मी सोलंकी के इंटिमेट वियर्स ने इस बार के सीज़न को और भी हॉट एंड हैपनिंग बना दिया

ला इंटिमो और मेलॉन्स इंडिया ब्रांड्स के इंटिमेट वियर और लॉन्जरी डिजाइन भी कुछ कम आई कैचिंग नहीं थे।
इंडिया इंटिमेट फैशन वीक सीजन 2  में मॉडल्स के साथ बॉलीवुड  के  जाने  माने  अभिनेता  ठाकुर अनूप  सिंह ने डिजाइनर रश्मी सोलंकी के लिए रैंप वाक किया।
इंडिया इंटिमेट फैशन वीक सीजन 2 में मेजर हाईलाइट रही इंडिया की पहली सुपर प्लस साइज साइजट्रांसजेंडर मॉडल डा. मोना वरोनिका कैम्पबेल जिन्होंने मेलॉन्स इंडिया के लिए रैंप वाक किया।

इंडिया इंटिमेट फैशन वीक के फाउंडर नीरज जावांजल ने कहा “इंडिया इंटिमेट फैशन वीक भारत के लिए एक अलग चीज़ है। लॉन्जरी  हमारी ज़िन्दगी  का  एक  अहम्  हिस्सा  है  लेकिन हमारे देश में लोगइसके बारे में खुल कर बात नहीं करना चाहते । इंडिया इंटिमेट फैशन वीक के  माध्यम से हम समाज में बसे इस धारणा  को मिटाना चाहते हैं।”
शो के मीडिया हेड और पार्टनर अमित पांडे ने शो के बारे में कहा “आज  हमारा देश हर  क्षेत्र  में  आगे  बढ़ रहा है लेकिन  जब  हम  इंटिमेट  वियर  और  लॉन्जरी की बात खुले आम करते हैं  तो उसे गलत समझा जाता है। इंडिया इंटिमेट फैशन वीक का टैग लाइन बू द टैबू इसी  गलत  धरना  को समाज  से हटाने की बात करता है आशा करते हैं की इस फैशन वीक के  माध्यम से हम समाज में कुछ  बदलाव ला सकेंगे।”