चश्मे पहने-पहने नाक पर पड़ गए निशान, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे...

चश्मे पहने-पहने नाक पर पड़ गए निशान, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे निजात

SHARE
फोटो साभार : Lifestyle

आजकल की दुनियां में क्या छोटे बच्चे और क्या बड़े सभी इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स के इस्तेमाल से घिरे हुए हैं। इसी की वजह से आंखों पर बेहद गहरा असर पड़ता है। जयादा स्कीन का इस्तेमाल करने के कारण लोगों को चश्मा भी जल्दी लग जाता है। कुछ दिन चेहरे को नया लुक देने के बाद चश्मे के कारण नाक पर दाग पड़ जाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको हम कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे चश्मे के कारण आपकी नाकों पर आए दाग आसानी से हट जाएंगे।

संतरे का छिलके हैं फायदेमंद
संतरे का छिलके को चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आप संतरे के छिलकों को धूप में सुखा कर पीसें। इसके बाद एक चम्मच संतरे के पाउडर को आधा चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। आप इस मिश्रण को चश्मे के दाग वाले निशान पर हफ्ते में 3 से 4 दिन लगाएं। धीरे-धीरे आपके चहरे को दाग से छुटकारा मिल जाएगा।

नींबू का रस है लाभदायक
नींबू के इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और दाग-धब्बे मिटते हैं। ये एक नेचुरल क्लींजर का काम करता है। साथी ही नींबू नए स्किन सेल्स बनाने में भी सहायक होता है। नींबू के इस्तेमाल से नाक पर चश्मे के दाग को दूर करने के लिए आधा चम्मच पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। रात को सोने से पहले इस मिश्रण को रूई से चहरे पर लगाएंगे तो दाग दूर होंगे और साथ ही त्वचा भी दमकेगी।

बादाम का तेल भी लगाएं
बादाम का तेल काफी पौष्टिक होता है। इससे त्वचा को पोषण और मॉइश्चर मिलता है। बादाम से दाग दूर होते हैं साथ ही स्किन ग्लोइंग होती है।

खीरा दाग को करे दूर
खीरे की तासीर ठंडी होती है और ये दाग-धब्बे दूर करने में सक्षम होता है। आप खीरे को काट कर दाग पर 10 से 15 मिनट रगड़ेंगे और फिर ठंडे पानी से मुंह धोएंगे तो आपको चश्मे के दाग गायब हो जाएंगे।