रेड लिप्स को एक बहुत ही आइकोनिक लुक माना जाता है। खुद बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत डीवा अपने इस सिग्नेचर रेड लिप और क्लासी लुक्स की वजह से खूब लाइमलाइट एन्जॉय भी करती है।
इस कलर की सबसे खासियत ये है की अगर आप किसी दिन बहुत ही लेज़ी या डल फील कर रही हों और आपको किसी इवेंट या पार्टी में जाना हो, तो रेड लिप कलर का सिर्फ ये सिंगल कोट आपको एक इस्टैंट बोल्ड और सेक्सी लुक देता है।
इसके अलावा इस सीज़न में रेड लिपस्टिक अप्लाई करने के बाद आप बहुत ही अलाइव फील करती है। कॉंफिडेंट फील करती हैं। कई ऐसे जीते जागते उदाहरण हैं जब महिलाएं रेड लिपस्टिक लगाने के बाद अपने मूड में गजब पॉजिटिव चेंज महसूस करती हैं।
मुझे लगता है की इंडियन स्किन टोन के साथ मिलकर रेड लिपस्टिक कलर एक अलग ही औरा क्रिएट करता है। आपकी स्किन टोन ज़्यादा इवन और रोज़ के मुकाबले ज़्यादा ब्राइट भी लगती है। आपकी स्माइल ज़्यादा अट्रेक्टिव लगती है। भीड़ में मौजूद हर किसी की नज़र सिर्फ और सिर्फ आपके फेस पर बनी रहती है।